
काशी विश्वनाथ की तरह भव्य बनेगा विंध्यवासिनी धाम, CM योगी जल्द कर सकते हैं शिलान्यास
Zee News
विंध्यवासिनी माता कॉरिडोर का निर्माण 331 करोड़ की लागत से हो रहा है. प्रथम चरण में मंदिर तक जाने वाली गलियों को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है.
मिर्जापुर: वाराणसी में बन रहे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर मिर्जापुर में बन रहे विंध्य कॉरिडोर के शिलान्यास की घड़ी भी नजदीक आ गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही विंध्यवासिनी माता कॉरिडोर का शिलान्यास कर सकते हैं. इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने के बाद आपको सुंदर, सुसज्जित व भव्य विंध्य धाम देखने को मिलेगा. भवनों-दुकानों के ध्वस्तीकरण का काम चल रहा है अभी विंध्यवासिनी माता कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले भवनों और निर्माण को गिराने की प्रक्रिया चल रही है. बुधवार को मिर्जापुर के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया था और 15 जून तक ध्वस्तीकरण प्रक्रिया समाप्त कर मलबा हटाने का निर्देश दिया था.More Related News
