
कार मालिकों के लिए बड़ी खबर, एयरबैग पर सरकार ने जारी किया ये अहम अपडेट
Zee News
सरकार ने कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य करने के प्रस्ताव को अक्टूबर, 2023 तक टाल दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य करने के प्रस्ताव को एक साल के लिए टालकर एक अक्टूबर, 2023 कर दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इससे पहले, यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर आठ सीट वाले वाहनों में सरकार ने छह एयरबैग लगाना अनिवार्य किया था. यह आदेश एक अक्टूबर, 2022 से प्रभावी होना था.
परिवहन मंत्री ने किया ट्वीट
More Related News
