
कार के बोनट पर बैठा ट्रैफिक पुलिस हवलदार, ड्राइवर ने दौड़ा दी कार, देखिए VIDEO
Zee News
वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस वक्त ड्राइवर वहां से भाग रहा था तो कार के बोनट ट्रैफिक कर्मचारी बैठा था. बताया जा रहा है कि बोनट पर बैठे कर्मचारी का नाम विजय सिंह गुरव है.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार के बोनट पर ट्रेफिक पुलिस का कर्मचारी बैठा हुआ है और ड्राइवर कार को तेजी से चला रहा है. यह वीडियो मुंबई के अंधेरी इलाके का बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसे कहते हैं उल्टा चोर कोतवाल को डांटे...अंधेरी में एक कार चालक को ट्राफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने टोका तो देखिए क्या किया...गनीमत रही सिपाही विजय गुरव सुरक्षित हैं। तुर्रा ये कि महाशय ने खुद को पत्रकार बताया..पक्का फर्जी होगा।
बताया जा रहा है कि कार के बोनट पर बैठे कर्मचारी ने चेकिंग के लिए गाड़ी ड्राइवर को रुकने का इशारा किया लेकिन ड्राइवर कार को नहीं रोकता है और जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी कार के बोनट पर बैठ जाता है और ड्राइवर को गाड़ी से बाहर आने के लिए कहता है लेकिन ड्राइवर के कान पर जूं नहीं रेंगती और उलटा वहां से फरार हो गया. — sunilkumar singh (@sunilcredible)
