
कारोबारी Manish Gupta की मौत पर सबसे बड़ी गवाही, जानिए चश्मदीदों की जुबानी
Zee News
Manish Gupta Death Case: चश्मदीद के मुताबिक, कारोबारी मनीष गुप्ता और पुलिसवालों की झड़प हुई थी. पुलिस रात में करीब 12 बजे होटल में चेकिंग के लिए आई थी.
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत की घटना ने यूपी पुलिस को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. 27 सितंबर की रात गोरखपुर के एक होटल में 6 पुलिसवालों की टीम चेकिंग करने के लिए गई थी. चेकिंग के दौरान कारोबारी मनीष गुप्ता और उनके साथियों की पुलिस से बहस हो गई. इसके बाद कानपुर के रहने वाले मनीष की मौत हो गई. : मनीष की मौत पर सबसे बड़ी गवाही पर
परिवार का आरोप है कि पुलिसवालों ने मनीष की हत्या की. हालांकि पुलिस कह रही है कि पैर फिसलने से मनीष की मौत हुई. सच क्या है इसकी जांच हो रही है, लेकिन ज़ी न्यूज़ आज आपको 27 सितंबर की रात की सच्चाई बताएगा. ज़ी न्यूज़ ने उन दो चश्मदीदों को ढूंढ लिया है, जो उस रात मनीष गुप्ता के साथ होटल के कमरे में मौजूद थे. चश्मदीदों ने ज़ी न्यूज पर बड़ा खुलासा किया है. अन्य Videos यहां देखें -
