
कामवाली बाई निकली कॉलगर्ल, अश्लील वीडियो भेजकर लूट लिए 52 लाख रुपये
Zee News
पीड़ित के मुताबिक आरोपी कॉल सेंटर्स के माध्यम से नौकरानी की तलाश कर रहे लोगों को फंसाते थे. उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किया जाता था.
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज ऑनलाइन फ्रॉड सामने आया है. नौकरानी की तलाश कर रहे बैंककर्मी का नंबर एक कॉलगर्ल तक पहुंच गया और फिर उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा. बैंककर्मचारी से धमकाकर उससे 52 लाख रुपये वसूल लिये गए.
पुलिस के मुताबिक लखनऊ में तालकटोरा इलाके में रहने वाले एक बैंक कर्मचारी के साथ ये वारदात हुई है. वह नौकरानी की तलाश कर रहे थे. ऑनलाइन सर्च के बाद अंजान नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाली युवती ने नौकरानी बनकर काम के सिलसिले में बातचीत की. फिर अचानक वह लड़की वीडियो कॉल पर आ गई. अश्लील हरकतें की और सब कुछ रिकार्ड कर लिया.
More Related News
