
कानपुर में रिवेंज रेप से सनसनी, पड़ोसियों ने किया एक-दूसरे की बीवी का बलात्कार
Zee News
यूपी के कानपुर में दो पड़ोसियों की पत्नियों ने एक-दूसरे के पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. दूसरी शिकायतकर्ता के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पहली शिकायतकर्ता के पति को गिरफ्तार किया जाना बाकी है. पुलिस के मुताबिक, यह दोनों पड़ोसियों के बीच पुराना विवाद हो सकता है, लेकिन मेडिकल जांच और आगे की जांच से बात साफ हो जाएगी.
कानपुर: यूपी के कानपुर शहर में एक विचित्र वारदात हुई है. यहां एक युवक ने पड़ोसन के साथ रेप किया. आरोप है कि इसके बाद पीड़िता के पति ने आरोपी की पत्नी के साथ रेप किया. दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों के खिलाफ पुलिस में रेप की शिकायत की है.
38 घंटे में 2 केस एक महिला ने एक व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की है और बदले में, आरोपी की पत्नी ने भी पहले शिकायतकर्ता के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.दोनों महिलाओं ने 38 घंटे के भीतर एक-दूसरे के पतियों के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई.
