
कानपुर में दलित युवक की पिटाई के मामले में UP सरकार को नोटिस, National SC Commission ने मांगा जवाब
Zee News
उत्तर प्रदेश (UP) के जिला कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के एक गांव में दलित (Dalit) युवक को न सिर्फ पेड़ से बांधकर पीटा गया, बल्कि उसे अमानवीय यातनाएं भी दी गईं.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (UP) के जिला कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के एक गांव में दलित (Dalit) युवक को न सिर्फ पेड़ से बांधकर पीटा गया, बल्कि उसे अमानवीय यातनाएं भी दी गईं. इसका संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. आयोग को प्राप्त सूचना के अनुसार अकबरपुर क्षेत्र के एक गांव में युवती से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया. इसके बाद उसे पेड़ में गमछे से बांध दिया और डंडे से जमकर मारा. साथ ही तख्त पर भी लिटाकर पीटा गया. डंडे से उसके गुप्तांग पर वार किया गया. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया.More Related News
