
कांस्टेबल निकला करोड़पति, एक साथ 9 ठिकानों पर रेड; संपत्ति देख अधिकारी भी हैरान
Zee News
Bihar Police constable turned crorepati: कान्स्टेबल नरेंद्र कुमार धीरज के पटना, आरा स्थित गांव, अरवल आरा जैसे कई ठिकानों पर रेड चल रही है. EOU की रेड से प्रशासनिक खेमे में भी हड़कंप मचा है. आरा में धीरज के कई भाईयों के प्लॉट और जमीन होने का खुलासा हुआ है.
पटना: पुलिस (Police) किसी भी राज्य की हो इस विभाग में भ्रष्टाचार के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. ताजा मामले में तो एक कॉन्स्टेबल के करोड़पति होने का इनपुट मिलने के बाद जब आर्थिक अनुसंधान शाखा (EOU) की टीम ने रेड डाली तो वहां मौजूद अफसर भी दंग रह गए. ताजा मामला बिहार (Bihar) का है जहां के पूर्व डीजीपी अभयानंद (Ex DGP of Bihar Abhyanand) ने पिछले महीने सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ बिगुल फूंका था.
बिहार में भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है. आईपीएस (IPS), प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों समेत DTO और अन्य रसूखदारों के यहां छापेमारी करने के बाद अब बिहार में एक करोड़पति कांस्टेबल के यहां छापेमारी (Raid) की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. बिहार पुलिस की आर्थिक अनुसंधान इकाई (EOU Raid In Ara) ने पटना जिला पुलिस बल के जवान और बिहार पुलिस (Bihar Police) मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष कांस्टेबल नरेंद्र कुमार धीरज के 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.
