
कांग्रेस स्थापना दिवस पर गिरा पार्टी का झंडा, फहरा रही थीं सोनिया गांधी, देखें VIDEO
Zee News
सोनिया गांधी ने पार्टी हेडक्वॉर्टर में जब झंडा फहराने के लिए रस्सी खींची तो सही से बंधे न होने की वजह से झंडा ही नीचे गिर गया.
नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज यानी 28 दिसंबर को अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे. सोनिया गांधी ने पार्टी हेडक्वॉर्टर में जब झंडा फहराने के लिए रस्सी खींची तो सही से बंधे न होने की वजह से झंडा ही नीचे गिर गया. हालांकि, झंडा जमीन पर नहीं गिरा और बाद में बिना झंडा फहराए ही राष्ट्रगान गाया गया.
झंडा फहराए जाने की कवायद जारी रही. पोल पर चढ़ने की दो बार नाकाम कोशिश की गई. इसके बाद दूसरा छोटा पोल लाया गया और फिर सीढ़ी लगाई गई. काफी मशक्कत के बाद पोल पर झंडा लगाया जा सका और सोनिया गांधी ने फिर से झंडा फहराया. हालांकि, इससे पहले ही सोनिया गांधी, पवन बंसल और केसी वेणुगोपाल ने मिलकर पार्टी के झंडे को कुछ देर के लिए हाथ में पकड़ा.
