
कांग्रेस से नाराज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात
NDTV India
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने उनके निवास स्थान पहुंचे
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सभी को इंतजार है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का अगला कदम क्या होगा. इस बीच कैप्टन अमरिंदर ने सभी को चौंका दिया है. अमरिंदर सिंह आज बुधवार की शाम गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं. बता दें कि कैप्टन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तभी से जोरों पर हैं, जब से उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है.











