
कांग्रेस में शामिल होने की शर्तें, ड्रग्स-शराब से बनानी होगी दूरी, पार्टी के खिलाफ नहीं बोलें
Zee News
नवंबर में कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआज करने जा रही है. इससे पहले कुछ नई शर्तों को सदस्यता फॉर्म में जोड़ा गया है. इसके मुताबिक, कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए आपको ड्रग्स, शराब से दूर रहना होगा. साथ ही पार्टी के खिलाफ आलोचना नहीं करनी होगी.
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) का सदस्य बनने के लिए किसी भी व्यक्ति को शराब (Liquor) और मादक पदार्थों (Drugs) से दूरी बनाए रखने का संकल्प लेना होगा और यह हलफनामा भी देना होगा कि वह सार्वजनिक मंचों पर कभी भी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की आलोचना नहीं करेगा.
देश की सबसे पुरानी पार्टी के सदस्यता संबंधी आवेदन-पत्र में ये शर्तें शामिल की गई हैं. इसके अनुसार, कांग्रेस की सदस्यता ले रहे लोगों को यह घोषणा करनी होगी कि वह कानूनी सीमा से अधिक संपत्ति नहीं रखेंगे और कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए फिजिकल एफर्ट और जमीनी मेहनत करने से नहीं हिचकिचाएंगे.
