
कांग्रेस पर अमरिंदर ने साधा निशाना, कहा- अब दयनीय स्थिति में है पार्टी
Zee News
उन्होंने कहा कि लेकिन मुझे अब आश्चर्य नहीं है कि रावत जैसे वरिष्ठ और अनुभवी कांग्रेस नेता मेरी धर्मनिरपेक्ष साख पर सवाल उठा रहे हैं.
चंडीगढ़ः पंजाब में सियासी हलचल जोरों पर है. सिद्धू के साथ साथ अमरिंदर सिंह पर निगाहें टिकी हैं कि उनका अगला कदम क्या होगा, लेकिन अमरिंदर सिंह का कांग्रेस पर हमला बोलना जारी है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने से तीन हफ्ते पहले, मैंने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मुझे पद पर बने रहने के लिए कहा था.
जिस अपमानजनक तरीके से उन्हें कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक से कुछ घंटे पहले इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था, जो स्पष्ट रूप से उन्हें हटाने के लिए बुलाई गई थी, यह सार्वजनिक रिकॉर्ड का मामला था.
More Related News
