
कांग्रेस ने सिंधिया और गुलाम नबी आजाद को बताया 'लाभभोगी', लगाए ये आरोप
Zee News
कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के बाद बुधवार को इन दोनों नेताओं पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि ये दोनों नेता पार्टी में रहते हुए बड़े ‘लाभभोगी’ रहे और अब अपना असली चरित्र दिखा रहे हैं.
नई दिल्लीः कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के बाद बुधवार को इन दोनों नेताओं पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि ये दोनों नेता पार्टी में रहते हुए बड़े ‘लाभभोगी’ रहे और अब अपना असली चरित्र दिखा रहे हैं. पार्टी ने आजाद पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि वह अब किसी के ‘गुलाम’ हो गए हैं.
More Related News
