
कांग्रेस के इस नेता ने मीडिया को दे दी चेतावनी, आखिर क्यों बयां की नाराजगी?
Zee News
कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि यदि ऐसी यात्रा आप नहीं दिखाएंगे तो आप अपना कर्तव्य पूरा नहीं करेंगे.
नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यधारा की मीडिया से नाराजगी दिखाते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय मीडिया ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बहिष्कार किया है क्योंकि संपादक और मालिक दबाव में हैं. उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपना कर्तव्य निभाने में पूरी तरह से विफल रहा है और इतिहास उसे माफ नहीं करेगा.
अशोक गहलोत ने मीडिया पर लगाए आरोप कांग्रेस महासचिव (संचार और मीडिया प्रभारी) जयराम रमेश ने मौके पर मौजूद पत्रकारों का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें दोष नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि वे तो अपना कर्तव्य निभा रहे हैं.
