
कांग्रेस के इस दिग्गज नेता के करीबी हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू, इन समीकरणों के चलते बने सीएम
Zee News
कांग्रेस आलाकमान ने सुक्खू का नाम लेकर वीरभद्र सिंह परिवार के प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले शर्मा को शांत कर दिया है.आनंद शर्मा अब हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा जा सकते हैं. शर्मा ने कहा कि वह आभारी हैं कि पार्टी नेतृत्व ने एक लोकतांत्रिक निर्णय लिया.
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के अगले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का करीबी माना जाता है. बता दें कि आनंद शर्मा कांग्रेस के गुट जी-23 का हिस्सा थे.
वीरभद्र सिंह परिवार के प्रतिद्वंद्वी हैं शर्मा कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम लेकर वीरभद्र सिंह परिवार के प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले शर्मा को शांत कर दिया है. कांग्रेस आलाकमान के इस कदम से आनंद शर्मा के लिए उनके गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में निर्वाचित होने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है.
