
कश्मीर में 370 बहाल करना चाहती है कांग्रेस, दिग्विजय के इस बयान पर छिड़ा घमासान
Zee News
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का ऑडियो टेप सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो 370 बहाल करने पर विचार होगा. अब जब बवाल शुरू हुआ तो दिग्विजय ने सफाई दी और कहा कि मैंने 370 हटाने के तरीके पर सवाल उठाए थे..
नई दिल्ली: कश्मीर पर दिग्विजय सिंह का ऑडियो टेप सामने आया है. इस ऑडियो टेप में दिग्विजय ने 370 बहाल करने की बात कही है. दिग्विजय का ऑडियो टेप बीजेपी ने जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो 370 बहाल करने पर विचार होगा. 'कश्मीर में जब आर्टिकल 370 हटाया गया था तब वहां लोकतंत्र नहीं था. वहां इंसानियत भी नहीं थी क्योंकि हर किसी को सलाखों के पीछे डाल दिया गया था. कश्मीरियत एक ऐसी चीज है जिसके मूल में धर्मनिरपेक्षता है. कश्मीर जैसे मुस्लिम बहुल राज्य का राजा एक हिंदू हुआ करता था और दोनों साथ काम करते थे. यहां तक कि कश्मीर में सरकारी सेवाओं में कश्मीरी पंडितों को आरक्षण तक दिया जाता था. आर्टिकल 370 को हटाना और जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीनना अत्यंत दुखद फैसला है. कांग्रेस पार्टी निश्चित तौर पर इस फैसले पर फिर से विचार करेगी.'- दिग्विजय सिंहMore Related News
