
कश्मीर में पुलिस भर्ती के लिए देखी गई सैकड़ों लोगों की कतार, LG ने कही ये बड़ी बात
Zee News
J&K Police Recruitment 2021: हुकूमत ने जम्मू और कश्मीर के लिए एक-एक बटालियन का ऐलान किया है. अधिकारी ने बताया कि हर एक बटालियन में 675 पद हैं और दोनों में कुल मिला कर 1350 पद हैं.
श्रीनगर: कश्मीर के स्पेशल सीमा बटालियन के लिए शनिवार को भर्ती का अमल शुरू हुआ और बारामूला जिले में फिजिकल टेस्ट के सिए सैकड़ों युवाओं की कतार देखी गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. हुकूमत ने जम्मू और कश्मीर के लिए एक-एक बटालियन का ऐलान किया है. अधिकारी ने बताया कि हर एक बटालियन में 675 पद हैं और दोनों में कुल मिला कर 1350 पद हैं. उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए कुल 40 हजार दरखास्त जमा हुए हैं.More Related News
