
कश्मीर में "पार्ट टाइम आतंकियों" के ज़रिये हमले कर रहा है ISI, जानिए कौन हैं ये
Zee News
जम्मू कश्मीर से जुड़े सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक घाटी में पिछले कुछ दिनों में आतंकी हमले से जुड़ी घटनाओं की जांच में पता चला है कि कुछ हमलों को रेडिकलाइज्ड युवाओं ने अंजाम दिया है.
नई दिल्ली: कश्मीर में जहां सिक्योरिटी फोर्सेज लगातार घाटी से आतंक का सफाया कर रही है, वहीं सुरक्षा एजेंसियों की नजर 'पार्ट टाइम आतंकियों' पर है. पार्ट टाइम आतंकी जिन्हें हाइब्रिड आतंकी भी कहा जाता है. जो सिक्योरिटी एजेंसियों की लिस्ट में नहीं हैं लेकिन आतंकी घटना को अंजाम देने के बाद गायब हो जाते हैं. इन आतंकियों के बारे में पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं होता ऐसे में इन्हें पकड़ना भी मुश्किल होता है. इन पर नजर रखना आसान नहीं जम्मू कश्मीर से जुड़े सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक घाटी में पिछले कुछ दिनों में आतंकी हमले से जुड़ी घटनाओं की जांच में पता चला है कि कुछ हमलों को रेडिकलाइज्ड युवाओं ने अंजाम दिया है. सबसे खास बात ये है कि हमलों को अंजाम देने वालों का आतंक से जुड़ा कोई रिकॉर्ड नहीं रहा है. इन घटनाओं ने सिक्योरिटी फोर्सेज के सामने नई परेशानी खड़ी कर दी है क्योंकि पार्ट टाइम आतंकियों पर नज़र रखना आसान नहीं होता.More Related News
