
कश्मीर में टारगेट किलिंग के पीछे इस्लामिक स्टेट खुरासान का हाथ? मैगजीन में साजिश का खुलासा
Zee News
सुरक्षा एजेंसियों ने अभी हाल में ही अलर्ट जारी किया था कि जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को आतंकी संगठन अंजाम दे सकते हैं. आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए कई छोटे-छोटे संगठन बनाए गए हैं जो हमलों के लिए टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी लेंगे.
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ आतंकियों ने एक और खौफनाक साजिश रची है और अब कश्मीर में टारगेट किलिंग के मकसद से वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. इसके जरिए दुनिया को संदेश देने की कोशिश है कि कश्मीर में शांति स्थापित नहीं हुई है. हालांकि हमारे सुरक्षाबल आतंकियों की हर नापाक करतूत को विफल करने में सक्षम हैं और आतंकी वारदातों का मुंहतोड़ जवाब भी दिया जा रहा है. लेकिन सवाल है कि आखिर कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग के पीछे कौन सा आतंकी संगठन काम कर रहा है.
इसके पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का हाथ बताया जा रहा है जो इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISK) के जरिए जम्मू समेत भारत के अलग-अलग राज्यों में आतंकी वारदातों को अंजाम दिलवा रही है. ISKP की मैगजीन वॉयस ऑफ हिन्द जिसमें एक बार फिर हिन्दुस्तान के खिलाफ ISKP की साजिश का खुलासा हुआ है. मैगजीन में एक फोटो है जिसमें ठेले वाले को पीछे से गोली मारते हुए दिखाया गया है और लिखा गया है "WE ARE COMING."
