
कश्मीर में आतंकी हमलों के बीच ISI की साजिश का भंडाफोड़, सुरक्षा एजेंसियों ने किया बड़ा खुलासा
Zee News
कश्मीर में आए दिन हो रहे हमलों के बीच पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की साजिशों को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक खुलासा किया है.
नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की कश्मीर को लेकर तैयार की गई नई साजिश का पता चला है. एजेंसियों के मुताबिक ISI कश्मीर को लेकर खतरनाक साजिश रच रहा है. ISI चाहता है कि कश्मीर में बाहर से आने वाले लोगों को निशाना बनाया जाए, साथ ही जो लोग कश्मीर से बाहर के रहने वाले हैं और कश्मीर में नौकरी कर रहे हैं उन्हें और उनके घर वालों को भी निशाना बनाया जाए.
ISI कश्मीर के लोगों को भड़का कर अपने मसूंबों को पूरा करना चाहता है और इसलिए ये साजिश रची जा रही है. पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से कश्मीर में प्रवासी नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है उससे यही लगता है कि ISI कुछ हद तक अपने मसूंबों में कामयाब भी हो रहा है. ISI चाहता है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में काम करने वाले लोगों और उनके परिवार वालों को निशाना बनाया जाए. इसके अलावा जिस तरह से सरकार की कोशिश है कि कश्मीर से गए कश्मीरी पंडितों को वापस घाटी में बसाया जाए उसको लेकर भी ISI लोगों को टार्गेट बनाने की कोशिश कर रहा है.
