
कश्मीर पर बयान देकर घिरे दिग्विजय, बीजेपी हुई हमलावर, कहा- यह देश के साथ गद्दारी
Zee News
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह के इस बयान से ''कांग्रेस की मानसिकता फिर जाहिर हो गई है. कश्मीर देश का मुकुट है, ये कांग्रेस ही थी, जिसने कश्मीर में आर्टिकल 370 लगाने का पाप किया था.
भोपालः जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर सियासत एक बार फिर शुरू हो गई है. जिसकी शुरिआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के क्लब हाउस चैट से शुरू हुई है. इस ऑडियो में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि 'अगर सत्ता में कांग्रेस की वापसी हुई तो कश्मीर में आर्टिकल 370 लागू करने पर पुनर्विचार किया जाएगा.' दिग्विजय सिंह के इस बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है'', जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग ने भी पलवाटर किया. क्लब हाउस चैट में मौजूद थे पाकिस्तानी पत्रकार बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह जिस क्लब हाउस चैट में मौजूद थे उसमें पाकिस्तानी पत्रकार भी जुड़े हुए हैं. इस दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने जब दिग्विजय सिंह से सवाल किया कि कोरोना महामारी के मुद्दे पर आलोचना झेल रही मोदी सरकार अगर सत्ता से बाहर होगी तब कश्मीर पर क्या हो सकता है.More Related News
