
कश्मीरी लेखक मीर समेत पांच लेखकों की रचनाओं का JCB Awards 2021 के लिए चयन
Zee News
इस पुरस्कार के तहत किसी भारतीय लेखक की उत्कृष्ट गल्प रचना के लिए हर साल 25 लाख रुपये नकद दिए जाते हैं. यह लेखन के लिए दिया जाने वाला सबसे ज्यादा राशि का पुरस्कार है.
नई दिल्लीः इस साल के जेसीबी पुरस्कार के लिए पांच रचनाओं को चुना गया है जिनमें तीन उपन्यास नए लेखकों के हैं. इस सूची में लेखक की प्रथम रचनाओं में दरीभा लिंडेम की ‘नेम प्लेस एनिमल थिंग’, शबीर अहमद मीर की ‘द प्लेग अपॉन अस’ और लिंडसे परेरा की ‘गॉड्स एंड एंड्स’ को शामिल किया गया है. इस पुरस्कार के तहत किसी भारतीय लेखक की उत्कृष्ट गल्प रचना के लिए हर साल 25 लाख रुपये नकद दिए जाते हैं. यह लेखन के लिए दिया जाने वाला सबसे ज्यादा राशि का पुरस्कार है. इस सूची में अनुवाद की दो रचनाएं भी शामिल हैं. इनमें वी जे जेम्स की ‘एंटी क्लॉक’ और एम मुकुंदन की ‘दिल्लीः ए सोलिलोक्वी’ शामिल हैं. दोनों का ही अनुवाद मलयालम से किया गया है.
10 पुस्तकों की सूची में से पांच किताबें चयनित पिछले महीने घोषित 10 पुस्तकों की सूची में से पांच किताबें चयनित की गई हैं. पुरस्कार के निर्णायकों में लेखक और अनुवादक सारा राय (अध्यक्ष), डिजाइनर और कला इतिहासकार अन्नपूर्णा गरिमेला, लेखक और अनुवादक शहनाज हबीब, पत्रकार और संपादक प्रेम पनिकर और लेखक और पोडकास्टर अमित वर्मा शामिल हैं. राय ने कहा कि भारत में विविधताओं से भरे विषयों को पेश करने वाले पांच उपन्यास इस साल की सूची में हैं.
