
कश्मीरा शाह ने पति कृष्णा के साथ 'गेंदा फूल' पर झूमकर किया डांस, देखें वीडियो
NDTV India
कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) बिग बॉस (Bigg Boss) के 13वें और 14वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं. वह 13वें सीजन में आरती सिंह के लिए बिग बॉस हाउस में आई थीं जबकि वह बिग बॉस 14 में चैलेंजर के तौर पर हिस्सा लेने आई थीं.
कश्मीरा शाह सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाती हैं. कई मौकों पर वह खरी-खरी भी सुना देती हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस के जरिये सुर्खियों में आने वाली कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) का पति कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को मस्ती में झूमते हुए देखा जा सकता है. कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक इस वीडियो में एक पार्टी में नजर आ रहे हैं और दोनों 'गेंदा फूल (Genda Phool)' सॉन्ग पर झूम रहे हैं. इस वीडियो में कश्मीरा शाह का डांस करने का अंदाज बहुत ही कमाल का है.

Ramadan 2026: आज से शुरू हो रहा रमजान, आखिर खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसकी खास वजहें
Ramadan 2026: खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.












