
कवि का फेसबुक पर आरोप, बोले- भाजपा की हार पर पोस्ट किया वीडियो तो अकाउंट हो गया ब्लॉक
NDTV India
केरल के एक कवि ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की हार पर वीडियो पोस्ट करने के लिए उन्हें 24 घंटे के लिए फेसबुक द्वारा ब्लॉक कर दिया गया. कवि सत्चिदानंदन ने कहा कि उन्हें एक व्यंग्यात्मक वीडियो व्हाट्सएप फॉरवर्ड के रूप में भेजा गया था.
केरल (Kerala) के एक कवि ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनावों (Kerala Elections 2021) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हार पर वीडियो पोस्ट करने के लिए उन्हें 24 घंटे के लिए फेसबुक (Facebook) द्वारा ब्लॉक कर दिया गया. कवि सत्चिदानंदन ने कहा कि उन्हें एक "व्यंग्यात्मक वीडियो" व्हाट्सएप फॉरवर्ड के रूप में भेजा गया था. उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया. इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा ने किसी भी भूमिका से इनकार किया है.











