)
कल उड़ान भरेगा LVM3-M5, नेवी का सबसे भारी संचार उपग्रह CMS-03 पहुंचेगा अंतरिक्ष; समुद्र पर नजर गड़ाकर रखेगा यह स्पेस ब्रह्मास्त्र
Zee News
LVM3-M5: इसके जरिए भारतीय नौसेना के लिए संचार उपग्रह CMS-03 को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. यह उपग्रह भारत का अब तक का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट है. इसका वजन करीब 4400 किलोग्राम है. इसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा.
भारत का हैवी-लिफ्ट रॉकेट LVM3 अपनी पांचवीं उड़ान भरने जा रहा है. इस मिशन को LVM3-M5 कहा जाएगा. इसके जरिए भारतीय नौसेना के लिए संचार उपग्रह CMS-03 को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. यह उपग्रह भारत का अब तक का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट है. इसका वजन करीब 4400 किलोग्राम है. इसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा. ISRO इस मिशन का लाइव प्रसारण अपने यूट्यूब चैनल पर करेगा.
More Related News
