
कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा को भेजा, लेकिन SP के नेताओं ने बनाए रखी दूरी
Zee News
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुलायम सिंह यादव से एक दिन पहले हुई मुलाकात के बारे में कहा कि वह सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने गए थे.
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था. इसमें राजनीति चरम पर रही. कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा पहुंचे थे, लेकिन समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इसमें आने से किनारा किया. भाऊराव देवरस न्यास की ओर से सिटी मांटेसरी स्कूल गोमतीनगर विस्तार में सम्पन्न इस कार्यक्रम में श्रद्धा के बोल से भी सियासी कहानी सुनाई दी. पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय स्व. कल्याण सिंह 'बाबूजी' की श्रद्धांजलि सभा में रक्षा मंत्री श्री , मुख्यमंत्री श्री व प्रदेश अध्यक्ष श्री ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की स्मृति को नमन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि... — BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) — Rajnath Singh (@rajnathsingh)More Related News
