
कल्याण सिंह की प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भाजपा का झंडा, विपक्ष ने साधा निशाना
NDTV India
Kalyan Singh Prayer Meet: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का कल शनिवार रात निधन हो गया. कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन की एक तस्वीर पर हंगामा मचा हुआ है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के श्रद्धांजलि समारोह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कल्याण सिंह का कल शनिवार को लंबी बीमारी के बाद 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया. आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने लखनऊ गए थे. पीएम ने कहा कि कल्याण सिंह एक मूल्यवान व्यक्तित्व और एक सक्षम नेता थे जो आम लोगों के लिए "विश्वास का प्रतीक" बन गए. कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन की भाजपा द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर में कल्याण सिंह का शव राष्ट्रीय ध्वज से लिपटा हुआ है, लेकिन इसका आधा हिस्सा भाजपा के पार्टी झंडे से ढका हुआ नजर आया.











