)
कलिंग युद्ध के समय कलिंग का राजा कौन था? युद्ध से पहले कुछ यूं थी साम्राज्य की तस्वीर
Zee News
कलिंग युद्ध के बाद अशोक का जीवन पूरी तरह बदल गया था. वहीं, दूसरी ओर कलिंग एक ऐसा साम्राज्य था, जिसने न तो चंद्रगुप्त मौर्य के सामने झुकना स्वीकार किया और ना ही बिंदुसार के सामने. यही वजह रही कि अशोक ने कलिंग जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी.
Kalinga War History: भारत के इतिहास में कलिंग युद्ध एक ऐसा निर्णायक मोड़ है जिसने न केवल एक महान सम्राट का जीवन बदल दिया, बल्कि पूरे भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास की दिशा भी निर्धारित की. यह युद्ध जिस साम्राज्य पर लड़ा गया, वह अपनी समृद्धि, सामरिक शक्ति और अद्वितीय राजनीतिक व्यवस्था के लिए जाना जाता था. बता दें, यह भीषण युद्ध 261 ईसा पूर्व में हुआ था, जब मौर्य सम्राट अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया था. लेकिन इस युद्ध से पहले कलिंग की तस्वीर कैसी थी, उसका शासक कौन था, और क्या कारण थे कि वह मौर्यों के इतने विशाल साम्राज्य के सामने भी अजेय बना हुआ था? आइए, इन सवालों के जवाब तलाशते हैं.
