
कलयुगी बेटे ने लाठियों ने पीटकर पिता की हत्या की, बताया क्यों दिया वारदात को अंजाम
Zee News
आरोपी ने बताया कि खेत में सोने के दौरान उसने पिता पर लाठियों से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और वो फिर आकर घर में चुपचाप सो गया.
Dholpur: धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड की सदर थाना के पुलिस ने गांव मोहनपुरा में बीते 24 मई को खेत में वृद्ध की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पड़ताल में हत्या जमीन के विवाद को लेकर किया जाना सामने आया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से मामले में गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है. बाड़ी सदर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि भरत सिंह (65) का शव उसी के खेत में 25 मई की सुबह घरवालों को पड़ा मिला. उस पर लाठी से प्रहार किये गए थे, ऐसे में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया. घटना को लेकर मृतक की पत्नी पूरन देवी ने अज्ञात लोगो पर हत्या का मामला दर्ज कराया था.More Related News
