
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस : पीड़िता के पिता ने हाईकोर्ट में लगाई गुहार
NDTV India
पिता ने कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बेलगावी में अज्ञात प्रभावशाली लोगों ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया है. उनकी बेटी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली से जुड़े ‘सेक्स स्कैंडल'में कथित तौर पर दिखाई देने वाली महिला के पिता ने कर्नाटक हाईकोर्ट जाकर पुलिस के उनकी बेटी का बयान दर्ज करने पर सवाल खड़ा किया है.पिता ने अपनी याचिका में कहा कि उनकी बेटी परिस्थितियों और सियासत की शिकार है. अनेक मीडिया संस्थानों ने उसके वीडियो को गलत तरह से प्रसारित किया. पिता ने कहा कि उन्होंने यह पता लगते ही अपनी बेटी से संपर्क किया कि उसे शिकार बनाया गया है और उस पर अत्यधिक दबाव है.











