)
कर्नाटक में हनुमान ध्वज हटाने का विवाद राज्य के कई हिस्सों में फैला, बजरंग दल ने दी ये चुनौती
Zee News
बजरंग दल के सूत्रों ने कहा कि वे जिले में शुक्रवार से हनुमान ध्वज अभियान शुरू करेंगे. इससे पहले, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने घोषणा की थी कि पूरे राज्य में केसरिया झंडा अभियान चलाया जाएगा, जहां सभी घरों पर झंडे फहराए जाएंगे.
नई दिल्लीः कर्नाटक में कांग्रेस सरकार, भाजपा और हिंदू संगठनों के बीच विवाद का मुद्दा बना हनुमान ध्वज हटाने का मामला अब धीरे-धीरे राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी फैल रहा है. मांड्या जिले में एक सार्वजनिक स्थान से हनुमान ध्वज हटाए जाने के बाद कई कस्बों में सार्वजनिक स्थानों पर हरे झंडे लगाए गए. चिक्कबल्लापुर शहर के स्थानीय लोगों ने गुरुवार को डोड्डाभजामे माने इलाके के पास एक ध्वज स्तंभ पर फहराए गए हरे झंडे को हटाने के लिए अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज की है.
More Related News
