
कर्नाटक में तय हुआ, सिद्धरमैया दूसरी बार बनेंगे CM, 2024 तक DK के हाथ में पार्टी की कमान
Zee News
कई दिनों तक चली अनिश्चितता पर विराम लगाते हुए पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यह घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि शिवकुमार नयी सरकार में एकमात्र उपमुख्यमंत्री होने के साथ अगले लोकसभा चुनाव तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी बने रहेंगे.
बेंगलुरु/नई दिल्ली. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को सिद्धरमैया को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री नामित किया और इस शीर्ष पद के प्रबल दावेदार एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी. इसके बाद, सिद्धरमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया.
More Related News
