
कर्नाटक में कड़ी शर्तों के साथ 10 मई से 2 हफ्तों का लॉकडाउन, सीएम बीएस येदियुरप्पा का ऐलान
NDTV India
कर्नाटक में इस बार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अधिक सख्ती बरतने का फैसला लिया गया है और नियम कड़े किए गए हैं. बीएस येदियुरप्पा सरकार की ओर से कहा गया है कि 10 मई के सुबह छह बजे से 25 मई के सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा.
कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफे के बीच कर्नाटक में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. राज्य में इस बार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अधिक सख्ती बरतने का फैसला लिया गया है और इसके लिए नियम कड़े किए गए हैं. बीएस येदियुरप्पा सरकार की ओर से कहा गया है कि 10 मई के सुबह छह बजे से 25 मई के सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा.कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 49,058 नए मामले सामने आए हं और इसके साथ ही अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 17,90,104 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 328 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 17,212 हो गई. बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में ही संक्रमण के 23,706 नए मामले सामने आए जबकि 139 मरीजों ने दम तोड़ दिया.











