
कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने Basavaraj Bommai, राजभवन में ली CM पद की शपथ
Zee News
कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने सोमवार को अपनी सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. राज्यपाल ने येदियुरप्पा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और उनकी अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था.
बेंगलुरु: कर्नाटक में बीजेपी विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) बुधवार को राज्य के 23वें मुख्यमंत्री (Chief Minister of Karnataka) के तौर पर शपथ ली है. सूबे के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें मंगलवार को सरकार बनाने का न्योता दिया था. शपथ ग्रहण के बाद बसवराज बोम्मई विधान सभा में बतौर मुख्यमंत्री पहली प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे. बोम्मई ने कहा, 'मैंने राज्यपाल को विधायक दल के नेता के रूप में अपने चुनाव के बारे में सूचित कर दिया है. उन्होंने मुझे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. राज्यपाल कार्यालय के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के ग्लास हाउस में हुआ. साथ ही बोम्मई अकेले ही शपथ ग्रहण की उनके साथ किसी मंत्री का शपथ ग्रहण नहीं हुआ.More Related News
