
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को 'सुप्रीम राहत', भ्रष्टाचार मामले की जांच पर लगी रोक
Zee News
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (BDA) से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में लोकायुक्त पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर की जांच पर रोक लगा दी.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (BDA) से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में लोकायुक्त पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर की जांच पर रोक लगा दी.
'FIR दर्ज करने से पहले स्वीकृति लेना अनिवार्य' येदियुरप्पा का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और सिद्धार्थ दवे ने न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष दलील दी कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस तथ्य की अनदेखी की कि एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी करने से पहले पूर्व स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य था.
