
कर्नाटक कांग्रेस के नेता ने अपनी पार्टी पर लगाए आरोप, बोले-वीरशैव लिंगायत के साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा
Zee News
कांग्रेस विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा ने अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाया है. बीजेपी ने इस बयान का स्वागत किया है वहीं सीएम सिद्धरमैया ने आरोप खारिज कर दिए हैं.
बेंगलुरु. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को अपनी ही पार्टी के एक विधायक के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है. पार्टी विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा ने आरोप लगाया है कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार के तहत वीरशैव लिंगायत समुदाय के साथ उचित व्यवहार नहीं हो रहा है. हालांकि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उनके इस आरोप को खारिज कर दिया है.
More Related News
