
कम Salt खाने से भी आप हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार, पढ़ें Special Report
Zee News
ज्यादा ही नहीं, कम नमक खाने से भी आप खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं. NLM में पब्लिश एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. इसलिए सावन के व्रत में भी जो लोग बिना नमक के रह रहे हैं वे सावधान हो जाएं.
नई दिल्ली: अब तक आपने ज्यादा नमक खाने से होने वाली परेशानियों के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कम नमक खाने से भी कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य बीमारियां हो सकती हैं? जी हां, यह बात हम नहीं बल्कि नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (NLM) में पब्लिश एक रिपोर्ट में कही गई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोग नमक कुछ ज्यादा ही कम खाते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. यानी जो लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर फिटनेस फ्रीक हैं. अब उन्हें भी सावधानी बरतने की जरूरत है. भारत में फिलहाल हिंदुओं का पवित्र सावन महीना चल रहा है. ऐसे में कई श्रद्धालु व्रत भी रखते हैं और व्रत रखने के दौरान नमक का बिल्कुल सेवन नहीं करते. व्रत रखना बॉडी को डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा तरीका है. लेकिन कुछ लोग तो सावन सोमवार के अलावा पूरे सावन माह में ही व्रत रखते हैं. ऐसे में उनके शरीर में नमक की कमी होना उनके लिए मुसीबत बन सकता है. नमक बिल्कुल छोड़ देने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए जानते हैं.More Related News
