
कम हो रहा Coronavirus का कहर! लगातार तीसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या से ज्यादा लोग हुए ठीक
Zee News
देशभर में कोरोना का कहर धीरे-धीरे कम होने लगा है. लगातार तीसरे दिन नए कोरोना संक्रमितों की संख्या से ज्यादा कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा रहा है. पिछले 24 घंटे में 3,44,776 मरीज ठीक हो गए हैं.
नई दिल्ली:भारत में कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वालों की संख्या (Corona Recovery Cases) ने दैनिक नए मरीजों को पीछे छोड़ दिया है. इससे अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर दो करोड़ से अधिक हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले चार दिनों में यह तीसरा मौका है, जब स्वस्थ होने वालों की संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मरीजों से अधिक रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में 3,44,776 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक कोविड-19 को मात देने वालों की कुल संख्या 2 करोड़ 79 हजार 599 से अधिक हो गई है. मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों में 71.16 फीसदी मरीज 10 राज्यों से रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,43,144 नए मामले आए. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 42 हजार 582 नए मामले आए. इसके बाद केरल में 39 हजार 955 और कर्नाटक में 35 हजार 297 नए मामले सामने आए.More Related News
