
कपड़ों को लेकर ट्रोल हुईं Alia Bhatt, यूजर्स बोले 'जल्दी में उल्टा ब्लाउज पहन लिया'
AajTak
दोस्त अनुष्का रंजन कपूर और आदित्य सील की संगीत सेरेमनी में पहुंची आलिया भट्ट ने फंक्शन के लिए लाइम ग्रीन एंड पिंक लहंगा पहना था. इस लहंगे के साथ उन्होंने क्रॉस नेक्ड ब्लाउज विद ओपन बैक, पेयर किया था. उनका यह ब्लाउज डिजाइन लोगों को कुछ रास नहीं आया और उन्होंने आलिया को बुरी तरह ट्रोल कर दिया है.
आलिया भट्ट का ट्रेडिशनल लुक उनके फैंस को काफी पसंद आता है. लेकिन इस बार आलिया ने फैशन फ्लॉन्ट करते हुए कुछ ऐसा ब्लाउज पहना कि लोग उनकी तारीफ करने के बजाय ट्रोल करने लगे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












