)
कड़े में उंगली फंसाई, दूसरे हाथ से कॉलर पकड़ा... दारोगा का सिख युवक से अभद्रता का VIDEO वायरल
Zee News
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले का एक अपुष्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सिख युवक के साथ दारोगा अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
नई दिल्लीः उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले का एक अपुष्ट वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक दारोगा सिख युवक का कॉलर और कड़ा पकड़े दिख रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि दारोगा आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. उधमसिंहनगर में दरोग़ा जी की हरकत देखिए, युवक के हाथ में पहने कड़े में उँगली फँसाकर और दूसरे हाथ से कॉलर पकड़कर कैसे युवक पर रौब ग़ालिब कर रहा है। बाइक की चाबी भी छीन ली। अरे भई, कार्रवाई कर लो, बदतमीज़ी क्यों करते हो ? ख़ैर फ़िलहाल तो पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने दरोग़ा जी को…
