
कटमनी पार्टी से आए लोगों का BJP में रहना मुश्किल : मुकुल रॉय की TMC में वापसी पर दिलीप घोष
NDTV India
बंगाल बीजेपी के प्रमुख दिलीप घोष ने कहा, यह जरूरी नहीं है कि जो कोई भी बीजेपी में आएगा वह वही रहेगा ही क्योंकि यहां तपस्या करने की जरूरत होती है. ऐसे लोगों का बीजेपी में रहना थोड़ा मुश्किल है जो ऐसी पार्टी (टीएमसी) से आए हैं जहां कट मनी और सिंडिकेट कल्चर हो.
भाजपा का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में वापसी करने वाले मुकुल रॉय (Mukul Roy) को लेकर बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने शनिवार को निशाना साधा. दिलीप घोष ने कहा कि जो लोग ऐसी पार्टी से आए हैं, जहां "कट मनी" का चलन है उनके लिए बीजेपी में रहना मुश्किल है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुकुल रॉय के जाने से बीजेपी को फर्क नहीं पड़ेगा. घोष ने मुकुल रॉय को 'आया राम,गया राम' बताते हुए कहा कि हमें ऐसे लोगों की ज्यादा परवाह नहीं है.











