
कई States ने Corona Vaccine की कमी का दिया हवाला, कल से शुरू होने वाले अभियान पर लग सकता है ग्रहण
Zee News
कोरोना (Coronavirus) संकट के बढ़ते खतरे के बीच कल यानी एक मई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है. क्योंकि कई राज्यों ने वैक्सीन (Vaccine) की कमी का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं.
नई दिल्ली: कोरोना (Coronavirus) संकट के बढ़ते खतरे के बीच कल यानी एक मई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है. क्योंकि कई राज्यों ने वैक्सीन (Vaccine) की कमी का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं. इसमें दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और बिहार सहित कुछ दूसरे राज्य भी शामिल हैं. बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए एक मई से वैक्सीनेशन शुरू करने की घोषणा की थी, मगर अब लगता नहीं कि इस पर पूरे देश में एक साथ अमल हो पाएगा. एक मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन के लिए बंपर रजिस्ट्रेशन हुए हैं, लेकिन जिस तरह से राज्य वैक्सीन में कमी की बात कर रहे हैं उसे देखकर कहना मुश्किल है कि 18+ वालों को फिलहाल टीका लग पाएगा. मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने गुरुवार को कहा कि भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट से पता चला है कि हमें वैक्सीन डोज उपलब्ध नहीं हो पाएंगी, जिसके चलते 1 मई से 18 साल से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू नहीं किया जा सकेगा. हालांकि शिवराज सिंह ने 3 मई के बाद वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू करने का दावा किया है और राज्य के लोगों के लिए फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात कही है.More Related News
