
कंगना की “थलाइवी” फिल्म से अन्नाद्रमुक ने इन नेताओं के कुछ दृश्यों को हटाने की मांग की
Zee News
अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने यहां एक सिनेमाघर में ए एल विजय निर्देशित यह फिल्म देखी. उन्होंने कहा कि फिल्म में एमजीआर और जयललिता के बारे में दिखाए गए कुछ दृश्य हकीकत से मेल नहीं खाते हैं.
चेन्नईः तमिलनाडु में विपक्षी अन्नाद्रमुक ने साबिक मुख्यमंत्री जे. जयललिता की बहुभाषी बायोपिक ‘थलाइवी’ में पार्टी के मरहूम नेताओं, एम. जी. रामचंद्रन (एमजीआर) और जयललिता के बारे में कुछ दृश्यों पर ऐतराज जताया है और इन दृश्यों को फिल्म से हटाने की मांग की है. अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने यहां एक सिनेमाघर में ए एल विजय निर्देशित यह फिल्म देखी. उन्होंने कहा कि फिल्म में एमजीआर और जयललिता के बारे में दिखाए गए कुछ दृश्य हकीकत से मेल नहीं खाते हैं और उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इन दृश्यों को छोड़ कर यह फिल्म अच्छी बनी है, जिसके लिए काफी मेहनत की गई है. इसे पार्टी के हिमायतियों और आम आदमी की अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी.More Related News
