
औरत की वफादारी पर हमेशा शक करता रहा है पुरुष, इतिहास में दर्ज हैं कई मिसालें
Zee News
अमेरिका के जनरल सोशल सर्वे के मुताबिक महिलाओं से कम वफादार होते हैं पुरुष, फिर भी चरित्रशंका के चलते पुरुष उन पर अत्याचार करता है. ज्यादातर हत्याओं का कारण भी यही है. इस खास रिपोर्ट में पढ़िए अहम बातें..
नई दिल्ली: 1536 में ब्रिटेन के राजा हेनरी ने अपनी दूसरी पत्नी रानी एने बोलिन को सिर कलम की सजा सुना दी. सजा का कारण था चरित्रशंका, रानी को महल में नहीं बल्कि लंदन टॉवर पर सिर कलम की सजा सुनाई गई ताकि ब्रिटेन की महिलाए देख सके और समय रहते संभल जाएं. गौर कीजिएगा ये सजा सिर्फ शक के आधार पर दी गई थी जिसका कोई सबूत नहीं था.
चरित्र का सर्टिफिकेट देते आए हैं पुरुष महिलाओं के चरित्र का सर्टिफिकेट अक्सर पुरुष जारी करते आए हैं. वो हर किसी से हंस हंस कर बातें करती हैं, छोटे कपड़े पहनती हैं, लेट नाईट पार्टी करती हैं, कुल मिलाकर स्त्री जो करे, उसे चरित्र से जोड़ दिया जाता है और यह काम कॉर्पोरेट में काम करने वाले से लेकर दिहाड़ी मजदूर, यह तक की गद्दी पर बैठा नेता भी बड़ी आसानी से कर लेता है.
