
ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और अन्य के खिलाफ हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल
Zee News
चार्जशीट में कुमार समेत 13 लोगों के नाम हैं. इस मामले में 15 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच अभी भी फरार चल रहे हैं.
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में एक पूर्व जूनियर कुश्ती चैंपियन की मुबैयना कत्ल के मामले में सोमवार को ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और 19 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) सतवीर सिंह लांबा के सामने आखिरी रिपोर्ट दाखिल की गई है, जिसमें कुमार को खास मुल्जिम के तौर पर नामजद किया गया है. न्यायाधीश मंगलवार को 1,000 पृष्ठ के आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई की तारीख का ऐलान करेंगे. चार्जशीट में कुमार समेत 13 लोगों के नाम हैं. इस मामले में 15 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच अभी भी फरार चल रहे हैं. Delhi Police have filed a 170-page chargesheet in the Sagar Dhankhar murder case, naming Sushil Kumar as the main accused (file photo)More Related News
