
ओम प्रकाश राजभर ने बताया- Owaisi कैसे बन सकते हैं यूपी के CM
Zee News
ओम प्रकाश राजभर ने अपने दावे में ये दलील पेश की कि, 'यूपी में मुसलमान करीब 20 फीसदी हैं. उनकी हिस्सेदारी है तो हुकूमत में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए, उनका हक है, मुसलमानों का भी हिस्सा है".
बलिया: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक फिर अजीबो गरीब बयान दिया है. राजभर का ये बयान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM ) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को लेकर है. राजभर ने कहा है कि अगर ओवैसी उत्तर प्रदेश के वोटर बन जाएं तो वह भी यहां के वज़ीरे आला (CM) बन सकते हैं. राजभर ने किया यह दावा ओम प्रकाश राजभर ने अपने दावे में ये दलील पेश की कि, 'यूपी में मुसलमान करीब 20 फीसदी हैं. उनकी हिस्सेदारी है तो हुकूमत में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए, उनका हक है, मुसलमानों का भी हिस्सा है".More Related News
