
ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, कहा- 'असदुद्दीन ओवैसी भी बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री'
Zee News
भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Bhartiya Samaj Party) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी को लेकर ये बयान दिया है.
बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाएं तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं. भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Bhartiya Samaj Party) के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने शुक्रवार को कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाएं, तो वह भी यहां के मुख्यमंत्री हो सकते हैं.More Related News
