
ओडिशा: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर भड़का युवक, घर में घुसकर पूरे परिवार को बनाया बंधक
Zee News
उसने मेरे सिर पर बंदूक रखी और मेरी भतीजी को लाने को कहा. मैंने बार-बार कहा कि वह घर पर नहीं है लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा.' उन्होंने कहा, 'हम एक कमरे में घुस गए और भीतर से बंद कर लिया.'
बोलंगीर (ओडिशा): ओडिशा के बोलांगीर में एक परिवार के लोगों ने अपनी एक रिश्तेदार से शादी के लिए एक युवक का प्रस्ताव ठुकरा दिया जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने मंगलवार को बंदूक की नोक पर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिक्रम पांडा बंदूक लेकर शांतिपाड़ा इलाके में दिव्यलोचन होता के घर में घुस गया और होता तथा उनकी पत्नी और बेटे को बंधक बना लिया. पुलिस द्वारा बचाये जाने के बाद होता ने कहा, 'उसने मेरे सिर पर बंदूक रखी और मेरी भतीजी को लाने को कहा. मैंने बार-बार कहा कि वह घर पर नहीं है लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा.' उन्होंने कहा, 'हम एक कमरे में घुस गए और भीतर से बंद कर लिया.'More Related News
