
ओडिशा रेल हादसाः जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगी नौकरी, ममता बनर्जी का ऐलान
Zee News
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की. बनर्जी ने कहा कि भीषण हादसे में अंग गंवाने वालों के परिजनों को भी सरकारी नौकरी दी जाएगी.
नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की. बनर्जी ने कहा कि भीषण हादसे में अंग गंवाने वालों के परिजनों को भी सरकारी नौकरी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उन लोगों को भी नकद सहायता देगी, जो कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार थे और फिलहाल मानसिक व शारीरिक आघात से गुजर रहे हैं.
More Related News
