
ओडिशा ट्रेन हादसे की वजह से रोका गया मुंबई-गोवा वंदे भारत का उद्घाटन! आज प्रस्तावित था कार्यक्रम
Zee News
कोंकण रेलवे की पहली वंदे भारत को शनिवार को हरी झंडी दिखाई जानी थी. इसे मडगांव से हरी झंडी दिखाई जानी थी. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्यक्रम के लिए रेल मंत्री अश्विन वैष्णव गोवा पहुंच भी गए थे. लेकिन शुक्रवार शाम सात बजे ओडिशा में हुए रेल हादसे के कारण अब कार्यक्रम को रोक दिया गया है.
नई दिल्ली. ओडिशा में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना के कारण मुंबई-गोवा वंदे भारत का उद्घाटन कार्यक्रम रोक दिया गया है. कोंकण रेलवे की पहली वंदे भारत को शनिवार को हरी झंडी दिखाई जानी थी. इसे मडगांव से हरी झंडी दिखाई जानी थी. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्यक्रम के लिए रेल मंत्री अश्विन वैष्णव गोवा पहुंच भी गए थे. लेकिन शुक्रवार शाम सात बजे ओडिशा में हुए रेल हादसे के कारण अब कार्यक्रम को रोक दिया गया है.
More Related News
